सूने घर में वृद्धा की गला दबाकर हत्या
Banda News - बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव के नया डेरा बस्ती में बीती

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव के नया डेरा बस्ती में बीती रात वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।सोमवार रात को खप्टिहा कला गांव के नया डेरा बस्ती निवासी 60 वर्षीय सुदामा पत्नी मातादीन निषाद घर पर अकेली थी। सूना घर देखकर अज्ञात हमलावरों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। मोहल्ले की पूनम प्रतिदिन की तरह मातादीन के घर पर दूध लेने गई थी। जब उसने 10 बजे दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। पूनम ने बाउंड्री कूद कर देखा तो सुदामा का एक हाथ और दोनों पैर चारपाई के नीचे लटक रहे थे।
पूनम ने गर्दन को हिलाया तो खून निकल रहा था जिससे वह भयभीत हो गई। उसने तत्काल मोहल्ले में सूचना दी। खेत में काम कर रहे सुदामा के पति मातादीन ने घर पहुंच पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मातादीन ने बताया मेरे साले की लड़की संगीता की शादी मेरे भाई के लड़के अशोक से हुई थी। मेरे संतान नहीं होने के कारण उन्हीं का बच्चा मैंने गोद ले लिया था। सोमवार का बच्चा अपनी मां संगीता के पास गया था। पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


