Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsMurder Allegations in Banda Family Demands Justice for Son s Death
इकलौते बेटे की हत्या का आरोप, दो माह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

इकलौते बेटे की हत्या का आरोप, दो माह बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

संक्षेप:

Banda News - बांदा के जमालपुर गांव में 22 सितंबर को युवक का शव पुलिया के पास मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है और रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। परिवार ने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है, लेकिन मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है।

Mon, 24 Nov 2025 11:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता कोतवाली देहात के जमालपुर गांव में 22 सितंबर को पुलिया के पास युवक का शव बरामद हुआ था। परिजन थाने व एसपी के यहां प्रार्थनापत्र देकर इकलौते बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगा रहे हैं। दो माह बीत गए अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। जमालपुर गांव निवासी माया पत्नी ब्रजमोहन उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 21 सितंबर की शाम तीन पड़ोसी अपने साथ लिवा गए। दूसरे दिन सुबह गांव की पुलिया के पास उसका शव पाया गया। उसकी हत्या की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देहात कोतवाली में 22 सितंबर को हत्या की तहरीर दी पर थानाध्यक्ष ने कहा कि बाद में आना, तब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तेरहवीं के बाद जांच की बात कह भगा दिया गया। एसपी व डीआईजी के यहां भी कई प्रार्थनापत्र दिए पर इकलौते बेटे की हत्या की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उनके पास साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी हैं। आरोपी अपने रसूख व पहुंच का हवाला देकर पति को भी धमका रहे हैं। देहात कोतवाली प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि शराब के नशे में पुलिया से गिरकर मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अटैक से मौत का मामला सामने आया है। जो चोटें है वह गिरने की है न की किसी के मारपीट की है। शिकायती पत्र दिया है उसकी दोबारा से जांच कर एक सप्ताह में सौंप दी जाएगी।