बेटी को यमुना में फेंक कूद रही मां को राहगीरों ने थामा
Banda News - बांदा। संवाददाता मरका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली

बांदा। संवाददाता मरका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां से विवाद के बाद एक महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी कूदने जा रही थी कि राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक बच्ची का पता नहीं चल सका था। उसरा गांव निवासी ब्रजराज यादव की 35 वर्षीय बेटी रुबीना यादव पति राजू से विवाद के कारण कई साल से अपने मायके में बेटी पिंकी व बेटा चिंटू के साथ रह रही है।
शुक्रवार को घर में रुबीना का मां से फोन पर किसी से बात करने को लेकर विवाद हो गया। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पांच वर्षीय बेटी पिंकी को लेकर यमुना मरका पुल पहुंची। कुछ देर रुबीना वहां घूमती रही और फिर अचानक गोद में चिपकी पांच वर्षीय बेटी को यमुना में फेंक दिया। खुद कूदने के लिए वह रेलिंग पर चढ़ी, कि तभी वहां से गुजह रहे राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। राहगीरों ने महिला के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बबेरू सीओ सौरभ सिंह और मरका थानाक्ष्यक्ष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आसपास के गांवों से गोताखोरों को बुलवाया और बच्ची की तलाश में यमुना में उतारा। गोताखोर देर शाम तक बच्ची की तलाश करते रहे पर सफलता नहीं मिली। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। वह शनिवार सुबह आ जाएगी। इसके बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


