ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदागांव अर्जुनाह व स्योहद में विधायक ने सुनी समस्याएं

गांव अर्जुनाह व स्योहद में विधायक ने सुनी समस्याएं

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बहुत ही जल्द गांव अर्जुनाह में एक टयूबवेल लगाया जाएगा। अगले वर्ष गांव में शवदाह गृह बनवाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण का भरोसा...

गांव अर्जुनाह व स्योहद में विधायक ने सुनी समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 15 Oct 2018 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बहुत ही जल्द गांव अर्जुनाह में एक टयूबवेल लगाया जाएगा। अगले वर्ष गांव में शवदाह गृह बनवाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण का भरोसा दिया।

सदर विधायक ने महुवा मंडल के गांव अर्जुनाह में चौपाल लगाई। वहां ग्रामीणों ने गांव में शुद्व पेयजल की समस्या बताई। यहां राशन बिजली की समस्या छाई रहीं। ग्रामीणों ने गांव में कई विकास कार्यो का प्रस्ताव विधायक को दिया जिस पर विधायक ने सीसी रोड आदि बनवाने का भरोसा दिया। गांव स्योहद में भी पानी बिजली राशन की समस्याएं ग्रामीणों ने बताई। दोनों गांवों में पहंुचे इन भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान विधायक के साथ जिला पंचायत सदस्य अनिल त्रिपाठी सुधीर मिश्रा अमन मणि तिवारी सोनू सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें