ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाखेल में मंतशा, हस्तकला में संध्या ने बाजी मारी

खेल में मंतशा, हस्तकला में संध्या ने बाजी मारी

राजकीय महिला कालेज में चल रहे पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर के चतुर्थ दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित खेल में मंतशा सिद्दीकी ने प्रथम और गांठ बंधन प्रतियोगिता में रोवर्स में...

खेल में मंतशा, हस्तकला में संध्या ने बाजी मारी
हिन्दुस्तान टीम,बांदाFri, 14 Sep 2018 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय महिला कालेज में चल रहे पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर के चतुर्थ दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजित खेल में मंतशा सिद्दीकी ने प्रथम और गांठ बंधन प्रतियोगिता में रोवर्स में उमाकांत एवं रेंजर्स में दिव्यम दीक्षित ने बाजी मारी।

खेल प्रतियोगिता में मंतशा सिद्दीकी ने प्रथम, गांठ बंधन में रोवर्स में उमाकांत, रेंजर्स में दिव्यम दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पाक कला में सूरजमुखी टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हस्तकला में संध्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी ने बिना बर्तन के भोजन का रसास्वादन किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. बालकृष्ण पाण्डेय, बाबूलाल गुप्ता, मिथलेश पाण्डेय, लक्षणा पाण्डेय, बाबूलाल गुप्ता प्रशिक्षक, स्मिता द्विवेदी, जयप्रकाश, डा. जेबा खान आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें