प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने पर की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में फसल, पशुधन, वानिकी, मत्स्य, निर्माण, विद्युत, गैस, जल आपूर्ति, व्यापार और रोजगार के संसाधनों को बढ़ाने पर जोर दिया गया।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने पर की बैठक

बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास संकल्पना से वर्ष 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत फसलें, पशुधन, वानिकी, मत्स्य तथा खनन क्षेत्र एवं द्वितीय क्षेत्रों में विर्निमाण, विद्युत, गैस तथा जल संम्पूर्ति तथा तृतीय क्षेत्र में व्यापार, मरम्मत, होटल एवं जलपान गृह, वित्तीय सेवायें, आवास गृहों का स्वामित्व बढाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार अर्थ व्यवस्था को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सकल घरेलू उत्पाद को बढाने एवं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि लाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाये जाने के सम्बन्ध में कृषि क्षेत्र में फसलों के उत्पादन में वृद्धि लाने तथा पशुधन एवं वानिकी तथा मत्स्य पालन के उत्पादन में वृद्धि लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने जिला घरेलू उत्पाद एवं जिला आय को बढ़ाए जाने पर जोर देने हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये। एक जिला एक उत्पाद में प्रगति लाने के साथ रोजगार के संसाधनों को बढ़ाने पर भी उद्योगों की स्थापना पर प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पीएलएफएस के तहत दिसम्बर, 2026 तक कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, एडीएम नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।