बीएसए बांदा का फरमान, अब मीडिया कर्मियों को दिखाना होगा आईकार्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि मीडिया कर्मियों को परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आईकार्ड दिखाना होगा। बिना परिचय पत्र के किसी भी मीडिया कर्मी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह आदेश ग्रामीण विद्यालयों की स्थिति को गंभीर बना सकता है।

बीएसए बांदा का फरमान, अब मीडिया कर्मियों को दिखाना होगा आईकार्ड

बांदा। अब मीडिया कर्मियों को परिषदीय विद्यालय में आईकार्ड दिखाकर प्रवेश मिल सकेगा। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी का एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया कि स्कूलों में परिचय पत्र धारी मीडिया कर्मी ही जानकारी ले सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने 16 अप्रैल को स्कूलों को आदेश जारी कर कहा कि जो मीडिया कर्मी आए दिन स्कूल जाकर अनावश्यक दबाव बना सूचना संकलन करते हैं उन्हें कतई स्कूल में प्रवेश न दिया जाए, जिनमें मीडिया कर्मियों के पास जन सूचना अधिकारी द्वारा अधिकृत परिचय पत्र होगा वही स्कूल की जानकारी ले सकते हैं।

बिना परिचय पत्र के किसी भी मीडिया कर्मी को स्कूल में प्रवेश न कराया जाए। बीएसए ने कहा है कि जन सूचना अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र धारक मीडिया कर्मी को अभिलेखों के साथ आवश्यक विभागीय सूचना उपलब्ध कराई जाए। किंतु किसी अभिलेख की फोटो न खींचने दी जाए। अन्य परिचय पत्र धारी मीडिया कर्मीयों को शालीनता पूर्वक बाहर जाने को कहा जाए। इसकी सूचना एबीएसए के अलावा बीएसए कार्यालय को भेजी जाए। इसको लेकर पूर्व प्रधान राम प्रसाद कहते हैं इस आदेश से ग्रामीण अंचलों में संचालित विद्यालयों की स्थिति अत्यंत गंभीर होगी। वैसे भी ग्रामीण विद्यालयों की हालत बद से बदतर है। क्योंकि ग्रामीण पत्रकार स्कूलों की मनमानी की खबरों से वंचित होंगे। इस आदेश में स्कूलों में तैनात अध्यापकों को मनमानी करने का अवसर दिया है। यह आदेश स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जैसा है। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी से संपर्क किया गया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिल सका।-----------आज कल जिसके हाथ में मोबाइल है, वही पत्रकार बन जाता है। वीडियो बनाने लगता है। इससे कई बार शासन प्रशासन की छवि धूमिल होती है। अगर बीएसए ने कोई पत्र जारी किया होगा तो उसको लेकर उन्हें निर्देश दिए गए होंगे, उन्होंने अपने मन से कोई पत्र जारी नहीं किया होगा।- रति वर्मा, एडी बेसिक शिक्षा

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।