Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsMan Killed in Banda After Axe Attack Over Alleged Affair
अवैध संबंधों के शक में मजदूर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत

अवैध संबंधों के शक में मजदूर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

Banda News - बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में एक मजदूर को अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से मारा गया। घायल को सीएचसी जसपुरा में भर्ती किया गया, फिर मेडिकल कॉलेज बांदा और अंत में कानपुर रेफर किया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 13, 2025 02:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के एक डेरा में अवैध संबंध के शक में मजदूर पर कुल्हाड़ी से वार करने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जसपुरा में भर्ती किया गया। यहां से उसे मेडिकल कालेज बांदा और वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम धरीखेड़ा मजरा इछावर निवासी पानपति पत्नी छोटे लाल निषाद ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात 8:30 बजे उसके पति छोटे लाल निषाद पुत्र स्वर्गीय गयाचरन गांव के शिवनारायन निषाद उर्फ कलुआ पुत्र स्वर्गीय लाली निषाद के डेरा पर गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवनारायन की पत्नी मेरी पति के साथ मजदूरी करने करने जाती थी। इसलिए मेरे पति उसके डेरे पर आते-जाते हैं। जिससे शिवनारायन को शक होता है कि उसकी पत्नी के मेरे पति से अवैध संबंध हैं। जब शाम को मेरा पति उसके डेरा पर गया तो इसी रंजिश में शिवनारायन निषाद ने मेरे पति को जान से मार डालने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी से वार करने के बाद उसने अपनी पत्नी को भी मारा-पीटा और मौके से भाग गया। काफी देर तक मेरा पति वहीं पर तड़पते रहा। वहीं पुलिस को जानकारी हुई पुलिस ने बेहोशी हालत पर जसपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर फिर कानपुर हैलेट के लिए भेज दिया। बुधवार को इलाज के दौरान तीन बजे शाम को पति की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।