Banda News: 90 फीट गहरे कुएं में कूदा अधेड़, चार घंटे की मशक्कत के बाद जिंदा निकाला गया

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में पारिवारिक विवाद से गुस्साए एक व्यक्ति ने खेत के कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों ने चार घंटे की मेहनत से उसे सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में मेडिकल कॉलेज भेजा। व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Banda News: 90 फीट गहरे कुएं में कूदा अधेड़, चार घंटे की मशक्कत के बाद जिंदा निकाला गया

Banda News: बांदा। पारिवारिक विवाद से नाराज एक अधेड़ व्यक्ति ने गुस्से में आकर घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में स्थित 90 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से करीब चार घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है। थाना चिल्ला क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी 55वर्षीय तेज बहादुर वर्मा पुत्र स्वर्गीय मनीवा वर्मा का किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह रविवार देर रात करीब एक बजे गुस्से में घर से निकल गया और गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के कुएं में कूद गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना चिल्ला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू कराया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे तेज बहादुर वर्मा को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर आने के बाद उसकी हालत को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।