वायरल वीडियो: कुत्ता भौंका तो बांध कर मारीं 22 लाठियां.. आंखें निकाल दीं, दो गिरफ्तार
Banda News - बांदा। कार्यालय संवाददाता जिले में पशु क्रूरता का एक घिनौना मामला सामने आया है।

बांदा। कार्यालय संवाददाता जिले में पशु क्रूरता का एक घिनौना मामला सामने आया है। एक कुत्ते के भौंकने से नाराज दो युवकों ने पहले उसे बांधा और फिर पीट पीटकर मार डाला। पूरी ताकत से कुत्ते को 22 लाठियां मांरी, जिससे उसका सिर चकनाचूर हो गया। आंखें बाहर निकल आईं। इस घटना का वीडियो पड़ोसियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे 87 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि दो युवकों ने कुत्ते को खंभे के पास रस्सी से बांधा और डंडे से वार करना शुरू कर दिया।
और वह उसे तबतक पीटते रहे तबतक कुत्ते की आवाज निकलना बंद नहीं हो गई। वीडियो में आवाज सुनाई पड़ रही है कि मर गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी उत्कर्ष सिंह ने दोनों युवकों की पहचान करते हुए महावीर पुत्र लोटन निवासी ग्राम बड़ोखरखुर्द थाना कोतवाली नगर और अख्तर पुत्र बाविद निवासी ग्राम बड़ोखरखुर्द थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों ने कोर्ट में अपने इस कृत्य को लेकर कान पकड़कर गलती भी मानी। सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम ने बताया कि बेज़ुबान पशु के साथ मारपीट व क्रूरता करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


