कथाकार हरि भटनागर को किया सम्मानित
Banda News - बांदा। संवाददाता शहर के डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में मदन भारद्वाज स्मृति

बांदा। संवाददाता शहर के डीआर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रांगण में मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान का आयोजन किया गया। इस वर्ष कथाकार हरि भटनागर को उनके उपन्यास दो गज जमीन के लिये दिया गया है। मदन भारद्वाज स्मृति कथा सम्मान ऐसे कथाकार को प्रदान किया जाता है। जिसने कथा के क्षेत्र में मौलिक और जमीन से जुड़ी सच्चाईयों को छुआ हो। सम्मान सत्र की अध्यक्षता वैभव सिंह ने की। मुख्य वक्ता अमृता बेर रहीं। मुख्य अतिथि बलराम जी, विवेक मिश्र रहे। कार्यक्रम के अधिष्ठाता चंद्रमौलि भारद्वाज ने हरि भटनागर को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान श्रुति भारद्वाज, सुनील कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र पुंडरीक, डा.शबाना रफीक, अंकित कुशवाहा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



