बिना डिलीवरी के डिलीवर हो गया उज्जवला गैस सिलेंडर

Apr 07, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - सहेवा गांव के निवासी सुमित शुक्ला ने उपजिलाधिकारी को शिकायत दी है कि एचपी गैस एजेंसी अनथुवा उनकी मां के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले सिलेंडर को वापस ले रही है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर की डिलीवरी के बाद एजेंसी ने कहा कि अब नया सिलेंडर पैंतालीस दिन बाद मिलेगा।

बिना डिलीवरी के डिलीवर हो गया उज्जवला गैस सिलेंडर

खुरहंड। सहेवा गांव निवासी सुमित शुक्ला ने उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि एचपी. गैस एजेंसी अनथुवा द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत मिले सिलेंडर को हड़पना चाहते है। बताया कि उसकी मां नीता देवी का प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अनथुवा में खाता है। जिसमें दर्ज रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से एक अप्रैल को गैस सिलेंडर बुक किया गया तथा एजेंसी की तरफ से बोला गया था कि डीएसी नंबर आने के बाद ही एजेंसी में आए। पांच अप्रैल की शाम को सिलेंडर की डिलीवरी का मैसेज प्राप्त हुआ। सोमवार को एजेंसी बंद होने के कारण मंगलवार को एजेंसी आया तो वहां बैठे कर्मचारियों ने बताया कि सिलेंडर वापस हो गया है।

अब पैंतालीस दिन बाद नया सिलेंडर मिलेगा। ऐसी स्थिति में अब गैस के लिए सभी जगह भटकना पड़ेगा ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।