सिमटते जा रहे शहर के खेल मैदान, कैसे तैयार हो नर्सरी

May 06, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में खेल मैदानों की कमी हो रही है। प्रशिक्षक कमल सिंह यादव के अनुसार, राइफल क्लब, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज और जीआईसी मैदान ही खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध हैं। खिलाड़ियों को सुविधाओं की कमी और मौसम की मार सहते हुए अभ्यास करना पड़ रहा है। खेल मैदानों पर किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं हैं।

सिमटते जा रहे शहर के खेल मैदान, कैसे तैयार हो नर्सरी

बांदा। शहर में खेल मैदान बहुत ही सीमित बचे हैं। कबड्डी खेल के प्रशिक्षक कमल सिंह यादव कहते हैं कि राइफल क्लब मैदान, पंडित जेएन डिग्री कॉलेज मैदान, जीआईसी मैदान ही ऐसे हैं, जहां खेल गतिविधियां होती हैं। जहीर क्लब में भी खिलाड़ी अभ्यास करते रहे हैं, पर यहां बेंडिंग जोन व पावर हाउस बना दिया गया। जीआईसी व रायफल क्लब मैदान में कभी सर्कस तो कभी प्रदर्शन या राजनीतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भटकना पड़ता है। इन खेल मैदानों में खिलाड़ियों के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। पीने के लिए बोतल में पानी लेकर आना पड़ता है।

तेज धूप व बारिश से बचने के लिए छाया तक नहीं है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।