आकाशीय बिजली गिरने से वृद्व की मौत
Banda News - बांदा में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 72 वर्षीय जुग्गा वर्मा की मौत हो गई। वह खेत में मवेशी चरा रहा था और बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं।

बांदा। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। भैंस बाल बाल बच गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी इद्रजीत ने बताया कि उसका 72वर्षीय पिता जुग्गा वर्मा पुत्र मंगल वर्मा मंगलवार को वह खेत में मवशी चरा रहा था। तभी तेज बारिस होने लगी भीगने से बचने के लिए वह एक पेड़ तले खाड़ा हो गया। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर जाने से उसकी मौत हो गई।
बारिस बंद होने के बाद मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गया है। मृतक की पत्नी सहोद्रा की दो वर्ष पहले बीमारी से मौत कहो गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


