ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाबांदा में लेखपाल चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे

बांदा में लेखपाल चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे

बबेरू(बांदा)। ग्राम प्रधान छिछोलर और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल...

बांदा में लेखपाल चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे
हिन्दुस्तान टीम,बांदाTue, 30 May 2023 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बबेरू(बांदा)। ग्राम प्रधान छिछोलर और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपाल लगातार चौथे दिन कलमबंद हड़ताल पर रहे। उप्र लेखपाल संघ बबेरू के धरने की अगुवाई कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रिन्स शुक्ला ने की। कहा यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो जिले के अन्य तहसीलों में भी कलम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पूर्व मन्त्री महेश कुमार, मंत्री दीपेंद्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, अनिल कुमार, महेश सोनी , नरेन्द्र सुधीर कुमार, नृसिंह नारायन हरिहर, मनोज पाल, बृजेश पटेल आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें