ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदावृद्धाश्रम में दी गई विधिक जानकारी

वृद्धाश्रम में दी गई विधिक जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार वृद्धा आश्रम नरैनी रोड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए विभिन्न जानकारी दी...

वृद्धाश्रम में दी गई विधिक जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,बांदाWed, 28 Oct 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार वृद्धा आश्रम नरैनी रोड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए विभिन्न जानकारी दी गई।

शिविर का आयोजन जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार गरिमा सिंह सचिव प्राधिकरण की अध्यक्षता में हुआ। कविता अमन द्वारा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम -2007 की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया गया, उन्होंने कहा कि महिलाएं समस्याओं के समाधान के लिए संस्था की सुविधाओं का उपयोग कर सकती हैं। डॉक्टर जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, काउन्सलर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता की जरूरत है। महिलाओं से संबंधित कानून व नियमों को सरल रूप से समझाना चाहिए ताकि वह इन कानूनों को मिले अधिकारों का सहजता से प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम प्रबन्धक श्यामकिशोर त्रिवेदी, नासिर अहमद, मनीष कश्यप, रमेशपाल व वृद्धा आश्रम का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें