भूमि विवाद में बुजुर्ग को सब्बल से पीटा
Banda News - बांदा। संवाददाता भूमि विवाद में खानदानियों ने बुजुर्ग को सब्बल से मारकर घायल कर

बांदा। संवाददाता भूमि विवाद में खानदानियों ने बुजुर्ग को सब्बल से मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। गिरंवा थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी 65वर्षीय राम लखन पुत्र जालिम शनिवार की सुबह घर के बाहर बैठा था। तभी भतीजे राहुल समेत आधा दर्जन लोगो ने उसके ऊपर सब्बल से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रामलखन ने बताया कि उसके बड़े भाई ने अपना मकान उसकी पत्नी मीरा के नाम कर दिया था।
यह बात दूसरे नबंर के बड़े भाई बिदा प्रसाद को नागवार गुजरी बिंदा भी उस मकान में हिस्सा मांगने लगा। न देने पर बिंदा के पुत्रों ने उसे सब्बल मार कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



