ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदायमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत

यमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत

पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंश पुरवा में शनिवार की शाम जमुना नदी नहाने गए मजदूर गहरे पानी में समा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के...

यमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 29 Apr 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंश पुरवा में शनिवार की शाम जमुना नदी नहाने गए मजदूर गहरे पानी में समा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे मेंं लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरवंशपुरवा गांव का रामऔतार (40) पुत्र शितलुवा शनिवार की शाम यमुना नदी नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चल गया। आसपास नहा रहे लोग मदद के लिए दौड़े। लेकिन वह गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। खबर मिलने पर परिजन और पुलिस भी आ गई। पुलिस ने गांव के गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल डलवाया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर गोताखोरों ने उसका शव नदी से ढूंढ निकाला। मृतक के भाई रामचंद्र ने बताया कि रामऔतार मजदूरी करके अपना परिवार पालता था। वह अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें