किड्जी के ऑनर को दिल्ली में मिला अवार्ड
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाबांदा के इंदिरा नगर में संचालित किड्जी प्री स्कूल के ऑनर सौरभचंद्र गुप्ता को दिल्ली में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह अवार्ड क्रिकेटर सुरेश रैना ने दिया। केवल एक वर्ष में ही किड्जी प्री स्कूल में बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला। यह उनका तीसरा अवार्ड है।

बांदा। शहर के इंदिरा नगर में संचालत किड्जी प्री स्कूल के ऑनर सौरभचंद्र गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली के जानकीपुरी वेस्ट में स्थित एक होटल में एक्सीलेंस इन स्कूल एजूकेशन अवार्ड सौंपा गया। उन्हें यह अवार्ड क्रिकेटर सुरेश रैना ने सौंपा। यह पुरस्कार उन्हें केवल एक वर्ष में ही किड्जी प्री स्कूल में बेहतर शिक्षा के लिए दिया गया। सौरभ के निर्देशन में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक वर्ष में यह इनका तीसरा अवार्ड है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। फोटो 17-दिल्ली में सौरभ को अवार्ड देते क्रिकेटर सुरेश रैना।


