Banda News: विहिप ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: फोटो 06- कांवड़ यात्रा का स्वागत करते विहिप पदाधिकारी। विहिप ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत विहिप ने किया कावड़ यात्रा का स्वागत

Banda News: बांदा। विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त के तत्वावधान में श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा का आरंभ हुआ। विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त द्वारा स्टेशन रोड़ बांदा में स्टाल लगाकर कांवड़ यात्रा में सम्मिलित भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया एवं सभी के स्वल्पाहार को व्यवस्था की गई। विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त धर्म यात्रा प्रमुख चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि बांदा नगर में आयोजित कावड़ यात्रा में सम्मलित सैकड़ों शिव भक्तों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रान्त मन्दिर अर्चक पुरोहित प्रमुख अशोक ओमर,विभाग मठमन्दिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी,जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन,महेन्द्र चौहान,जिला समरसता प्रमुख चंद्रप्रकाश कबीर,चंद्रशेखर रावत,सुलभ सहगल,विकास गुप्ता,अनूप गुप्ता,अंकेश आदि रहे।


