अवैध डंप में 135 घन मी मिली मौरंग, 11 वाहन सीज
Banda News - बांदा के अछरौड़/उजरेहटा में अवैध मौरंग खनन और परिवहन की शिकायत पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। मटौंध थाना क्षेत्र में आठ ट्रक और तीन ट्रैक्टर सीज किए गए। जांच के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें थाने में रखा गया।
बांदा। सदर तहसील क्षेत्र के अछरौड़/उजरेहटा में मौरंग के अवैध डंप व खनन की शिकायत पर खनिज विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। वहीं अवैध खनन परिवहन को लेकर मटौंध थाना क्षेत्र में आठ ट्रक व तीन ट्रैक्टर भी सीज किए गए हैं। खान अधिकारी राज रंजन ने बताया कि जांच के समय रविवार को बालू मौरंग का अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर पकड़ा गया । सोमवार को जांच के समय अवैध परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टरो को पकड़ा गया। अवैध परिवहन में संलिप्त तीनों ट्रैक्टरो को जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशो तक थाना मटौंध की अभिरक्षा में दिया गया।
अवैध डंप में 135 घन मी. मौरंग मौके पर पायी गयी। जिसको निरूद्ध करते हुये थाना मटौंध की अभिरक्षा में दिया गया है। बताया कि आठ ट्रक समेत 11 वाहन सीज किए गए हैं। संयु्क्त टीम में खनिज इंस्पेक्टर गौरव कुमार गुप्ता, एसडीएम नमन मेहता, एएसपी मेविश टाक, संबंधित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


