अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य दो सगे भाई गिरफ्तार, तीसरा फरार
Banda News - बांदा की अतर्रा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 1.45 लाख रुपये और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। ये गिरोह भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रेकी कर चोरी की वारदातें करते थे। तीसरा आरोपी सिद्धू फरार है।
बांदा। थाना अतर्रा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी सिद्धू फरार है। आरोपियों के पास से चोरी के 1.45 लाख रुपये व अवैध तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। 15 दिसंबर को अतर्रा क्षेत्र में एक व्यक्ति के 1.5 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह गिरोह बनाकर बांदा व आस पास के जनपदों, राज्यों में बैंकों, बाजारों, पशु बाजारों, अनाजों की मंडियों, रेलवे/बस स्टैंडों आदि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में घटना को अंजाम देते थे। अतर्रा सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम तुर्रा के रहने वाले विनोद गौतम कस्बा अतर्रा में अपने रिश्तेदार से मिलने आये थे।
जहां पर चोरों ने उनकी बाइक से झोले में रखे 1.5 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। अतर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार की रात्रि को थाना अतर्रा पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों मप्र के जनपद छतरपुर के थाना सिविल लाइन के चन्दपुरा निवासी गिरबल पुत्र हरदौस आदिवासी, व उसके भाई निरबल को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक लाख 45 हजार 500 रुपये, अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। भीड़भाड़ वाने स्थानों की रेकी कर बनाते थे निशाना: सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सगे भाई हैं। तीनों मिलकर बांदा व आस-पास के जनपदों/राज्यों में बैंकों, बाजारों, पशु बाजारों, अनाजों की मंडियों, रेलवे/बस स्टैंडों आदि भीड़भाड़ वाले आदि स्थानों पर पहले रेकी करते हैं और फिर माल खरीद/बिक्री हेतु रुपए लेकर आने-जाने वाले व्यक्तियों का पीछा कर मौका पाकर रुपयों की चोरी कर लेते थे। इसके अतिरिक्त खड़े वाहनों तथा महिलाओं के पर्स आदि से रुपयों/कीमती सामानों की चोरी भी करते हैं। 15 दिसंबर को तीनों भाइयों नें मिलकर कस्बा अतर्रा के मंडी के पास एक व्यक्ति के बाइक के हैण्डल से झोले में रखे 1.5 लाख रुपए चोरी कर लिए थे। उसके बाद मेरा भाई सिद्धू को घर जाना था इसलिए वह कुछ रुपए लेकर चला गया। सीओ ने बताया कि इनसे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




