Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsInterstate Criminal Arrested in Banda Cash and Illegal Firearm Recovered

बांदा में पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार

Banda News - बांदा में मटौंध थाना और एसओजी की टीम ने 24 घंटे के भीतर लूट का खुलासा किया। अभियुक्त ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और लूट के 1720 रुपए बरामद हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 14 Oct 2025 02:22 PM
share Share
Follow Us on
बांदा में पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार

बांदा। थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का खुलासा कर मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय अभियुक्त ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व लूट के नगद रुपए बरामद किये गए हैं। मटौंध थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगिनी मन्दिर के पास खाईपार के रहने वाले गोबिन्द कुमार पुत्र बाला प्रसाद के साथ 12 अक्टूबर को तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकद रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । इसको लेकर मटौंध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था।

एएसपी शिवराज ने बताया कि सोमवार की रात थाना मटौंध पुलिस व एसओजी की टीमें थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत गौरिहार रोड पर चमरहा गांव मोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लिए चंद्रिका देवी मंदिर हरदौनी बसहरी रोड पर खड़ा है। मप्र के छतरपुर के थाना प्रकाश बम्हौरी क्षेत्र के मुडेहरा निवासी ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ ने स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस व लूट के 1720 नगद रुपए बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ महोबा कबरई थाने में पहले दो मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में मटौंध थानाध्यक्ष संदीप, एसओजी प्रभारी आनंद कुमार रहे।