विश्व एथलेटिक्स दिवस पर विशेष: होनहार अर्श ने दिलाई जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के टेलर मास्टर मोहम्मद अशफाक के बेटे अर्श मोहम्मद ने अपनी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बैडमिंटन खेल में कई मेडल जीते, जिसमें एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में रजत पदक शामिल है। अर्श की प्रतिभा को उनके कोच ने निखारा और उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए।

विश्व एथलेटिक्स दिवस पर विशेष: होनहार अर्श ने दिलाई जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

बांदा। शहर के बलखंडी नाका निवासी टेलर मास्टर मोहम्मद अशफाक के बेटे अर्श मोहम्मद ने अपनी मेधा की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाई। अभावों के बीच अर्श ने पढाई के साथ बैडमिंटन खेल का हुनर सीखा और जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते। बैडमिंटन खिलाड़ी अर्श ने यहां हार्पर क्लब में प्रशिक्षक अनवरी से खेल के गुर सीखे और हनुर का विश्व स्तर डंका बजवाया। बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिभा से बांदा का नाम रोशन किया। अर्श के पिता मोहम्मद अशफाक एक दर्जी हैं, लेकिन बेटे को तराशने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

सीमित संसाधनों के बावजूद बैडमिंटन के क्षेत्र में अर्श ने कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने 2022 में थाईलैंड में आयोजित एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से आयोजित जूनियर इंटरनेशनल ग्रांड फिक्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। नवंबर 2024 में भुवनेश्वर में आयोजित 47वीं अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। घुटने की गंभीर चोट और ऑपरेशन के बाद वापसी करते हुए अर्श ने 2025 में सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। पिता मोहम्मद अशफाक बताते हैं कि अर्श में बचपन से ही बैडमिंटन खेल में खास रूचि रही। हार्पर क्लब में कोच अनवर अली ने अर्श की प्रतिभा को ऐसे तरासा, जिससे वह विश्व स्तर पर चमक उठा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।