विभागीय जांच करेंगे चित्रकूट के जेल अधीक्षक

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा की जेल में निरुद्ध कैदी ने परिवार की नाराजगी के चलते आत्महत्या कर ली। उसे खाना बनाने के लिए ड्यूटी पर भेजा गया था, जहां से वह गैस गोदाम चला गया। उसकी न्यायालय में पेशी थी, और परिवार ने उसे चेतावनी दी थी। पोस्टमार्टम के लिए तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच की।

विभागीय जांच करेंगे चित्रकूट के जेल अधीक्षक

बांदा। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने मजिस्ट्रेटियल व विभागीय जांच के लिए सीजेएम को पत्राचार किया है। विभागीय जांच के लिए चित्रकूट के जेल अधीक्षक को नामित किया गया है। वह जेल की बैरक नंबर आठ में निरुद्ध था। जेल के अधिकारियों के मुताबिक उसकी गुरुवार दोपहर तीन बजे खाना बनाने के लिए पाठशाला में ड्यूटी लगी थी। जहां से वह पाकशाला से सटे गैस गोदाम चला गया। दो जून को उसकी न्यायालय में पेशी थी। जहां से आने के बाद उसने बताया था कि एक अन्य चाचा व परिवारी जन कचहरी मिलने आए थे। कहा कि तुम जैसा भतीजी के साथ किया है वैसा खुद ही भुगतो।

तुम्हारा कोई साथ नहीं देगा। परिजनों की नाराजगी व ग्लानि के चलते आत्महत्या का कदम उठाया है। वहीं तीन डाक्टरों रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. सीपी सिंह व डा. देव तिवारी, डा. नरेंद्र विश्वकर्मा ने वीडियो ग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।