ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाजिला अस्पताल से लापता घायल, विरोध में जाम

जिला अस्पताल से लापता घायल, विरोध में जाम

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक लापता हो गया है।...

जिला अस्पताल से लापता घायल, विरोध में जाम
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 31 Jul 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता

जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजन चौकी और कोतवाली पहुंचे। सुनवाई न होने पर अस्पताल गेट के पास जाम लगाते हुए आक्रोशित परिजन धरने पर बैठ गए। दो घंटे बाद घायल जरैली कोठी में सड़क किनारे मिला।

पचनेही गांव निवासी किसान श्रीकृष्ण का 26 वर्षीय बेटा दीपक 28 जुलाई को बाइक से पपरेंदा में ब्याही बहन चंदा के घर गया था। शाम को बाइक से अपने घर लौट रहा था। लांबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक दीपक के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। 29 जुलाई को वायरल वीडियो से हादसे में घायल होने की सूचना मिली। शाम को परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में पूछताछ में पता चला कि वार्ड-20 के बेड 6 पर भर्ती है। बेड पर दीपक नहीं था। उसके जूते और कपड़े बेड के नीचे रखे थे। काफी खोजबीन की। लेकिन जिला अस्पताल में उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिजन सिविल लाइंस चौकी गए। वहां सुनवाई न होने पर कोतवाली पहुंचे। यहां भी परिजनों को टरका दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने अपने परिचितों को बुलाकर जिला अस्पताल के पास सड़क पर जाम लगा दिया। इससे ट्रैफिक बाधित हो गया। जाम से हलकान पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर उसे शांत कराया। जाम लगाने के करीब दो घंटे बाद युवक जरैली कोठी में सड़क किनारे मिला। दीपक गंभीर रूप से घायल था। उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें