ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाएक राष्ट्र एक बाजार के बारे में दी गई जानकारी

एक राष्ट्र एक बाजार के बारे में दी गई जानकारी

बांदा। शहर के कृषि मण्डी समिति परिसर में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत ई नेम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसान व व्यापारियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के ई नेम के बारे में जानकारी...

एक राष्ट्र एक बाजार के बारे में दी गई जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,बांदाThu, 14 Dec 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। शहर के कृषि मण्डी समिति परिसर में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत ई नेम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसान व व्यापारियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के ई नेम के बारे में जानकारी दी गई। किसान व व्यापारियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएस चौहान के नेतृत्व में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना ई नेम दिवस मनाया गया। जिसमें किसान व व्यापारियों को को ई नेम के बारे में जानकारी दी गई। एक राष्ट्र एक बाजार पर जोर देते हुए व्यापिारियों व किसानों को होने वाले लाभ बताए गए। इस मौके पर सिटी मजिस्टे्रट रमेशचन्द्र तिवारी, कृषि मण्डी सचिव विभा खरे, मण्डी सहायक कृषि विपणन निरीक्षक रवीन्द्र कुमार तिवारी, एनालिस्ट हिमांशू गुप्ता, मण्डी मित्र शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, कैलाश वर्मा आदि किसान व व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें