डॉ.अशोक को मिली अमेरिका में नासा के कान्फ्रेंस की मेजबानी

Feb 15, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा। संवाददाता तिंदवारी कस्बा निवासी नासा के युवा वैज्ञानिक डॉ.अशोक प्रजापति अंतरिक्ष की ऊंचाइयां

डॉ.अशोक को मिली अमेरिका में नासा के कान्फ्रेंस की मेजबानी

बांदा। संवाददाता तिंदवारी कस्बा निवासी नासा के युवा वैज्ञानिक डॉ.अशोक प्रजापति अंतरिक्ष की ऊंचाइयां छू रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में नासा की प्रतिष्ठित कान्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रभाव दिखाया। ज़िले के तिंदवारी कस्बा निवासी चुनूबाद प्रजापति के बेटे डॉ.अशोक प्रजापति इस समय नासा में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उन्होंने एक बार फिर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। अमेरिका में तीन दिनों तक चली इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से लगभग 360 वैज्ञानिक, इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। जबकि 120 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भाग लिया।

कॉन्फ्रेंस में दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों, उद्योगों और शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। नासा (अमेरिका), यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए), स्वीडिश स्पेस एजेंसी के अलावा विश्व-प्रसिद्ध एयरोस्पेस कंपनियां बोइंग, नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन और लॉकहीड मार्टिन की भी उपस्थित रहीं। डॉ.अशोक प्रजापति ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस नासा के कोर फ्लाइट सिस्टम (सीएफएस) पर केंद्रित थी, जिसे किसी भी अंतरिक्ष यान का ‘मस्तिष्क’ माना जाता है। यही प्रणाली यान को दिशा देती है। पृथ्वी से संपर्क बनाए रखती है, आदेशों को समझती है और मिशन के दौरान हर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करती है। चंद्रमा और मंगल तक जाने वाले मिशनों में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;