एक किलो अतिरिक्त तौल हटाने की मांग
बबेरू में भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बैठक में किसानों ने गेहूं खरीद केंद्रों पर अनियमितताओं, सड़क पर अतिक्रमण और अन्य समस्याओं का समाधान मांगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

बबेरू। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो बैठक कर किसानो की समस्या को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौप कर शीघ्र समस्या का समाधान किये जाने की मांग किया है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिह पटेल के नेतृत्व मे बैठक सम्पन्न हुई और किसानो की समस्या का पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवनीश त्यागी को सौपकर बताया कि बबेरू तहसील क्षेत्र के सभी गेहू खरीद केन्द्रो मे किसानो से बोरी की तौल मे एक किलो अतिरिक्त तौल किया जा रहा है। पल्लेदारी के नाम मे कटौती की जाती है शीघ्र रोका जाये। मुख्य सडको के बगल मे ईटा बालू गिट्टी अन्य सामग्री डाल देते है उन्हे तत्काल हटाया जाये।
बबेरू विसंडा मुख्य सड़क पर कोर्रम के पहले मोड पर स्थित पेड़ो की डालिया बढ़कर सड़क पर अतिक्रमण किये हुये जिनकी छटाई कराई जाये किसानो की शीघ्र समस्या का समाधान नही किया गया तो धरना प्रदर्शन करने के लिये बाध्य हो जायेगे। ज्ञापन के दौरान प्रवीण कुमार राम बिहारी हरिकृष्ण ललित कुमार इंद्रपाल देवराज शान्तुन कुमार सहित किसान मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


