ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाससुराल में युवती की जहर खाने से मौत

ससुराल में युवती की जहर खाने से मौत

पैलानी थाना क्षेत्र के बंशीडेरा गांव में शनिवार की रात रात युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतका के ससुर का कहना था कि उसकी बहू मानसिक रूप से...

ससुराल में युवती की जहर खाने से मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSun, 18 Mar 2018 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

पैलानी थाना क्षेत्र के बंशीडेरा गांव में शनिवार की रात रात युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। शव देखते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतका के ससुर का कहना था कि उसकी बहू मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दे दी। जबकि मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

बंशीडेरा निवासी ज्ञानदेवी (20) पत्नी अरविंद कुमार शनिवार की दोपहर घर में अकेली थी। घर के सभी लोग खलिहान चले गये थे। इसी बीच सूना मौका पाकर उसने जहर खा लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को खेत से घर लौटे ससुर ओमप्रकाश ने देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी ज्ञानदेवी के मायके वालों को दी गई। सूचना पाकर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। ससुर ने बताया कि ज्ञानदेवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसका कानपुर में इलाज भी कराया गया, हालत में सुधार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। उधर मृतका के पिता भूपत निवासी ग्राम दसौली (फतेहपुर) ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 24 अप्रैल 2017 को की थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान दहेज भी दिया था। ससुरालीजन बाइक व लैपटप की मांग करते थे। न देने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। होली के त्योहार पर ज्ञानदेवी अपने मायके आई थी। त्योहार निपटने के बाद ससुरालवाले उसे लिवाने नहीं आ रहे थे। उसने समाधान दिवस पैलानी में 5 मार्च को इस संबंध में प्रार्थनापत्र दिया था। 9 मार्च को ससुराल और मायके पक्ष के बीच समझौता थाने में हुआ था। पति ने समझौते में कहा था कि वह जहां भी नौकरी करेगा ज्ञानदेवी को साथ ले जायेगा। मारपीट और प्रताड़ित नहीं करेगा। इसके बाद वह उसे साथ ले गया। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और जहर खिलाकर मार डाला। बाद पोस्टमार्टम के वह कार्यवाही करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें