बांदा में युवती को प्रताड़ित धर्म परिवर्तन करा बनाया इकरा

बांदा में युवती को प्रताड़ित धर्म परिवर्तन करा बनाया इकरा

संक्षेप:

Banda News - गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई हिन्दू लड़की को प्रताड़ित कर मुंबई

May 31, 2024 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई हिन्दू लड़की को प्रताड़ित कर मुंबई में धर्म परिवर्तन करा इकरा नामकरण किया गया था। बंधक बना उससे निकाह के बाद आरोपित ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के मेडिकल के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

20 मई को मतदान की सुबह 18 वर्षीय युवती को महुआ का शकील अहमद अपने दो दोस्तों की मदद से नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके घर से अगवा कर ले गया था। युवती जब होश में आई तो खुद को ट्रेन में पाया। उसने मदद की गुहार करते हुए शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी। इससे पीड़िता सहम गई। आरोपित पीड़िता को मुंबई ले गया। वहां अपने एक करीबी के घर में रखा। पीड़िता को प्रताड़ित कर एक मस्जिद में धर्म परिवर्तन कराया। धर्म परिवर्तन के बाद नाम इकरा रखा गया। इसके बाद जबरन निकाह किया और दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस टीम मुंबई से युवती को बरामद और आरोपित को गिरफ्तार कर जनपद लाई। पीड़िता को महिला थाना के वन स्टाफ सेंटर में रखा गया। दूसरे दिन बुधवार को पीड़िता का मेडिकल और 161 के बयान हुए। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन कराए जाने, इकरा नाम रखने और दुष्कर्म करने की बात बताई। थाना प्रभारी गिरवां ने बताया कि आरोपित के खिलाफ उसकी मां ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित के खिलाफ धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।