जेसीबी लेकर पहुंचे कर्मी, मुख्य नाले की हुई सफाई
नरैनी में मुख्य नाले की सफाई के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को तत्काल कदम उठाया। बारिश में जलभराव की समस्या को देखते हुए सफाई कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नाले की सफाई न होने के कारण बरसात में घरों में पानी भरने की आशंका थी। अब सबंधित अधिकारी आश्वस्त हैं कि सभी प्रमुख नालों की सफाई समय पर कर दी जाएगी।

नरैनी। कस्बे में मुख्य नाले की सफाई को लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर के बाद गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। बारिश में जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों व जेसीबी को मौके पर लगाकर नाले से जमा गाद, कचरा और झाड़ियां हटाने का काम शुरू कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नाले की सफाई न होने से बरसात में घरों और दुकानों में पानी भरने की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरक में आया और नालों की सफाई शुरू कर दी।
लोगों ने इससे बड़ी राहत महसूस की है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई कर दी जाएगी। जल भराव की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


