
आधी रात को डीएम एसपी ने मौरंग खदान में मारा छापा,पट्टाधारक को नोटिस
Banda News - बांदा। संवाददाता अवैध खनन परिवहन की मिल रही शिकायतों को लेकर कड़ाके की ठंड
बांदा। संवाददाता अवैध खनन परिवहन की मिल रही शिकायतों को लेकर कड़ाके की ठंड में शुक्रवार देर रात 12.30 बजे डीएम-एसपी ने मौरंग खदानों काऔचक निरीक्षण किया। सिंधनकलां मौरंग खदान में सीमा से बाहर अवैध खनन पाए जाने पर जिला प्रशासन ने पट्टाधारक को नोटिस दी है और स्पष्टीकरण मांगा है। अमलोखर खदान के पट्टाधारक को अवैध खनन व ओवरलोडिंग न करने की चेतावनी दी है। ट्रांसपोर्टरों को अपने वाहनों में वीटीएस अनिवार्य रूप से लगवाने को कहा। डीएम के निर्देश पर खनिज, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने सप्ताह भर पहले पैलानी तहसील के ग्राम सिंधनकलां में संचालित खदान का निरीक्षण किया था।
45 एकड़ की यह खदान झांसी निवासी शशांक शेखर शुक्ला (मे.कविन कंस्ट्रक्शन) के नाम आवंटित है। जांच टीम को मौके पर पट्टाधारक द्वारा खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर 5512 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन मिला। ट्रकों में ओवरलोडिंग का मामला भी सामने आया। इस पर डीएम ने पट्टाधारक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इसके बाद उस पर जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएम जे.रीभा व एसपी पलाश बंसल ने पैलानी के अमलोखर मौरंग खदान का भी औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को यहां कई खामियां मिलीं। डीएम ने पट्टाधारक को चेतावनी दी कि अपने स्वीकृत खनन क्षेत्र में खनन कराएं। ओवरलोडिंग व बिना परिवहन प्रपत्र के उपखनिजों का परिवहन करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन प्रपत्र में अंकित मात्रा के समतुल्य ही मौरंग का परिवहन कराया जाए। खनन क्षेत्र में लगे वे-ब्रिज व तौल मशीन को भी देखा और दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




