दहेज में दो लाख न मिले तो पत्नी व मासूम को मुंबई छोड़ आया पति
Banda News - बांदा। संवाददाता दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति अपनी मासूम बच्ची

बांदा। संवाददाता दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर पति अपनी मासूम बच्ची व पत्नी को मुंबई में छोड़कर भाग आया। वह किसी तरह घर पहुंची तो यहा उसकी जमकर पिटाई की और घर से निकाल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति व सास ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। मरका थाने के इंगुवामऊ गांव निवासी नीतू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह मई 2017 में महेंद्र सिंह पुत्र उग्रसेन निवासी उदयपुर (फतेहपुर) के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज का ताना देने लगे।
पति ने घर बनवाने के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त लाने को कहा। साथ में मुंबई लिवा गया और जबरन काम का दबाव डाला। उसने एक कंपनी में नौकरी की। बीच में वह मुंबई छोड़कर चोरी से घर आ गया। तीन वर्षीय बच्ची के साथ वह मुंबई में रह गई। किसी तरह मायके में अपने घर पहुंची। सास ने उसके सभी जेवर आदि रखा लए थे। 26 जून 2025 को वह ससुराल पहुंची तो ससुराली जनों ने बुरी तरह पीटा और बच्ची के साथ घर निकाल दिया। उसे गंभीर चोटें आईं। मरका थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और न ही डाक्टरी कराया। बताया कि ससुर उग्रसेन हिस्टीशीटर है। पुलिस ने पति महेंद्र, सास गीता सिंह, ससुर उग्रसेन, दादी सास कमला देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




