मानदेय बढ़ने के बाद अनुदेशकों को मिला सम्मान
बांदा में अनुदेशक सम्मान समारोह में एमएलसी बाबूलाल तिवारी और मंडलायुक्त अजीत कुमार ने अनुदेशकों को सम्मानित किया। अब अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय मिलेगा और पांच लाख तक कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी दी गई है। इस समारोह में कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अनुदेशक सम्मान समारोह में एमएलसी बाबूलाल तिवारी व मंडलायुक्त अजीत कुमार ने अनुदेशकों को सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मानदेय वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। बताया कि अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। जनपद के 617 अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया गया है। पांच लाख तक कैशलेस चिकित्सा की सुविधा भी दी गई है। अनुदेशक सुशील पांडेय, प्रदीप साहू ,अतुल अवस्थी, ममता यादव, विजय प्रजापति, निशा देवी, राम लखन सिंह आदि को साल भेंट कर डेमो चेक सौंपा। मंडलायुक्त ने कहा किअनुदेशक विभाग में महत्वपूर्ण कार्य दे रहे हैं।
स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट अध्ययन से शिक्षा विभाग के गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस मौके पर चेयरमैन मालती गुप्ता बासु, सीडीओ अजय कुमार पांडेय, एडीएम कुमार धर्मेद्र, बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, देशराज सिंह, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


