होली पर कार्यक्रम में थिरके छात्र-छात्राएं

Mar 02, 2026 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

Banda News - बांदा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। छात्रों ने होली गीतों पर नृत्य किया, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य राजकिशोर द्विवेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

होली पर कार्यक्रम में थिरके छात्र-छात्राएं

बांदा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केनपथ में सोमवार को होली पर कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने होली गीतों पर डांस किया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य राजकिशोर द्विवेदी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन वरिष्ठ आचार्य विजय भूषण द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने होली गीत व भाषण सहित अनेक रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।