होली मिलन समारोह में बच्चों ने मचाई धूम
Banda News - बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड स्थिति विद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का

बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड स्थिति विद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों व बच्चियों ने एक से बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में विश्वेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि नीरज पांडेय, विद्यालय के प्रबंधक आदित्य स्वरूप पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा गुड़िया, आंशी, अंजली, कोमल, मुस्कान के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत संजना, खुशी, राखी, अनन्या ने प्रस्तुत किया। एकांकी सुदामा चरित्र में छात्रा खुशी, पूजा, राखी, संजना अनन्या, गुड़िया, कोमल ने प्रस्तुत किया। नशा मुक्त नाटक पन्ना हीरा, फनी कव्वाली सहित होली गीत में बच्चों ने धूम मचा दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


