Banda News: सिमौनी नाला में दो फीट ऊपर पहुंचा पानी

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बबेरू क्षेत्र में लगातार बारिश से सिमौनी नाला उफना गया है, जिससे तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। लोग जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से स्कूली बच्चों और मरीजों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है।

सिमौनी नाला में दो फीट ऊपर पहुंचा पानी
सिमौनी नाला में दो फीट ऊपर पहुंचा पानी

Banda News: बबेरू। लगातार बारिश से तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर स्थित सिमौनी नाला उफना गया है। दो फीट ऊपर पानी चल रहा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। तेज बहाव में लोग अपनी जान खतरे में डालकर नाला पार कर रहे हैं और सेल्फी लेने की होड़ है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर यहां कुछ नहीं है। बबेरू -तिंदवारी मार्ग से क्षेत्र के सहिंगा, बहिगा, सिमौनी, बहादुरपुर टोला, हरदौली सहित 20 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन होता है। नाला में दो से तीन फीट ऊपर पानी आने से इन गांवों का संपर्क भी टूट गया है।

हजारों की आबादी वाले इन गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक और पैदल ही नाला पार कर रहे हैं। बिना सुरक्षा व्यवस्था यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जो लोग जोखिम नहीं लेना चाहते, उन्हें अब 25 से 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बांदा होते हुए बबेरू जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक मजदूरों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में सिमौनी के गडरा नाले की यही स्थिति रहती है। पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण लोगों को प्रतिवर्ष 2-3 महीने तक इसी तरह की समस्या से जूझना पड़ता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: सिमौनी नाला में दो फीट ऊपर पहुंचा पानी