Banda News: धान की फसल जलमग्न, किसान परेशान
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: खुरहंड के महुआ ब्लॉक के कई गांवों में बारिश से फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है। नंदना, नगनेधी, सेमरिया मिर्दहा, बनसखा और छिबांव समेत आधा सैकड़ा गांवों में धान की फसल पानी में डूबी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समस्या से खेती प्रभावित हो रही है।

Banda News: खुरहंड। महुआ ब्लॉक के कई गांवों में बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। नंदना, नगनेधी , सेमरिया मिर्दहा, बनसखा एवं छिबांव सहित आधा सैकड़ा गांवों में धान की फसल जलमग्न है। ग्रामीण राजू, रमाकांत, राजेश का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से किसानों की मेहनत में पानी फिर रहा है। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडरा नाला से लेकर खुरहंड तक सड़क के किनारे बनी खंतियों में लोगों ने मिट्टी डालकर निजी निकास बना लिया है, जिससे जल की निकासी पूरी तरह से बंद है।


