ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदागुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई

गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई

बांदा। निज संवाददाता सिंधी गुरुद्वारा पीलीकोठी में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती...

गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई
हिन्दुस्तान टीम,बांदाThu, 21 Jan 2021 03:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। निज संवाददाता

सिंधी गुरुद्वारा पीलीकोठी में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन गूंजते रहे। भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा।

मुख्य ग्रंथी अमरलाल ने कहा कि गुरु गोविंद का जन्म पौष (पूस) माह की सप्तमी पर बिहार के पटना में 1666 में हुआ था। उनके पिता गुरु तेग बहादुर और मां गुजरी कौर थीं। गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की। उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया। गुरु गोविंद ने ही सवा लाख से एक लड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं का नारा दिया था। सवा लाख जंगी पहलवानों से अकेले युद्ध कर उन्हें परास्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारे में अरदास भी की गई। देश की एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारा की कामना की गई। इसके बाद गुरुवाणी का भी पाठ हुआ। अंत में कोरोना महामारी के खात्मे की कामना की गई। इस मौके पर सन्नी सरदार, सिमरन, बाबी, सरदार बल्ले, नूतनलाल, नरेश, सुदामा मल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें