हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन
Mar 02, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - पैलानी के अलोना गांव में हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा संपन्न होने पर भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सुमित सविता द्वारा आयोजित इस भंडारे में कई गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारा सुबह से शाम तक चला और प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पैलानी। तहसील के अलोना गांव स्थित हनुमान मंदिर में सात दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा पूर्ण होने पर भंडारा व प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में ग्राम प्रधान अलोना सुमित सविता ने भंडारे का आयोजन किया। क्षेत्रीय गांव के प्रधानों के अलावा खरेई, सांड़ी, खप्टिहाकलां सहित कई गांव के श्रद्धालु पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा सुबह से लेकर देर शाम तक चला। प्रधान ने आए हुए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



