हनुमान जन्मोत्सव में उमड़े आस्थावान, बरसे फूल
बांदा। संवाददाता अतर्रा कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। यात्रा में

बांदा। संवाददाता अतर्रा कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। यात्रा में फूल बरसाए गए। जय बालाजी सेवा मंडल के आयोजन में भगवान हनुमान का जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गयाl हनुमान मंदिर बदौसा रोड से भव्य व विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालु महिला पुरुषों ने शोभा यात्रा को रोक भगवान राम व हनुमान जी की विभिन्न झांकियां की आरती उतार पूजा अर्चन किया lजय बालाजी सेवा मंडल के मुख्य आयोजक मोहन गुप्ता, क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा ,प्रतिनिधि राज किशोर बाजपेई, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संगीता वेद निराला, राजेश गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता, मुख्य व्यापार संगठन के अनिल गुप्ता, नारायण दास गुप्ता , विष्णु शिवहरे, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन मिश्रा, दिनेश तिवारी, किशन गुप्ता, ,शुभम गुप्ता ,अमित गुप्ता सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भागीदारी किया l आयोजक मंडल ने एक दिन पूर्व से ही भव्य तैयारिया की गई थी, सभी मार्गों को केसरिया झंडा और बड़ी-बड़ी राम तथा हनुमान की होल्डिंगों से सजाया गया थाl जिसके क्रम में गुरुवार के दिन दूसरे पहर बदौसा रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा सर्वप्रथम नगर के खेरापति गौरा बाबा धाम पहुंची इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण किया गया l कड़ी सुरक्षा के में सीओ प्रवीण कुमार यादव थाना अध्यक्ष संजीव कुमार चौबे भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


