Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsGovernment Launches Raahveer Scheme to Reduce Road Accident Deaths with Financial Incentives
घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार

घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25 हजार

संक्षेप:

Banda News - बांदा। मार्ग दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों के चलते इसे कम करने के लिए सरकार

Dec 22, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। मार्ग दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों के चलते इसे कम करने के लिए सरकार ने राहवीर योजना लागू की है। सड़क हादसों में घायलों के समय से अस्पताल न पहुंचने से उनकी मौत हो जा रही है। अब सरकार ने मोटर वाहन से हुई दुर्घटना के घायल को सुनहरे घंटे (गोल्डन आवर) में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की तैयारी की है। आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सभागार में हुई l उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

नो-हेलमेट, नो-फ्यूल अभियान को फिर से संचालित कराए जाने, पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक किए जाने के निर्देश दिए। सभी कार्यालय में अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर ही आएं। अनावश्यक सड़क किनारे वाहनों को खड़ा किए जाने पर रोक लगाई जाने के निर्देश दिए। भरतकूप के पास दुर्घटना वाले स्थल पर रिफ्लेक्टर लगाए जाने के लिए कहा। कबरई-महोबा-हमीरपुर मार्ग पर गड्ढा को ठीक कराने, ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने, निरीक्षण किए जाने को परिवहन, खनन एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। दुर्घटना में घायलों की सूचना देने पर 25 हजार रुपए देकर पुरस्कृत करने को प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए। हिट एंड रन योजना में मृत व्यक्तियों को दो लाख तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की सहायता दिए जाने का भी प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे मदनमोहन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उदयवीर सिंह, मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, संभागीय परिवहन अधिकारी परिवर्तन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;