Banda News: बारिश पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने के एवज में वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: अतर्रा में बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से सरकारी सहायता के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत बल्लान की लेखपाल संध्या सिंह पर आरोप लगे हैं। प्रशासन ने गंभीरता से लेकर उन्हें निलंबित किया और मामले की जांच के लिए तहसीलदार को नियुक्त किया।

Banda News: बारिश पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने के एवज में वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित

Banda News: अतर्रा। बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर कथित धन उगाही का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत बल्लान के मजरा डगरापुरवा में लेखपाल संध्या सिंह पर ग्रामीणों से धनराशि वसूलने का आरोप लगा था। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम ने कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी अतर्रा शैलैद्र मिश्रा जारी प्रेस नोट के अनुसार, वायरल वीडियो में ग्राम बल्लान क्षेत्र की लेखपाल द्वारा बाढ़ दैवीय आपदा के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के संबंध में ग्रामीणों से ईंट, सरिया और अन्य सामग्री दिखाने के नाम पर धनराशि की कथित वसूली किए जाने का आरोप लगाया गया था। वीडियो में गांव के कुछ लोग भी मौके पर मौजूद बताए गए हैं। प्रशासन ने प्रथम दृष्टा मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए तहसीलदार अतर्रा शिवदीप यादव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है。

प्रशासन की प्रतिक्रिया

प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के दौरान किसी सरकारी कर्मचारी द्वारा इस प्रकार का कृत्य अत्यंत निंदनीय है और इससे शासन व प्रशासन की छवि धूमिल होती है। मामले में निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा तहसीलदार अतर्रा को निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम में बाढ़ व दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों की सूची तैयार कराई जाए और पात्र प्रभावित लोगों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बल्लान गांव का मामला

- अतर्रा तहसील क्षेत्र के बल्लान गांव का मामला

- तहसील अतर्रा को सौंपी गई मामले की जांच

सामान्य प्रश्न

✦इस मामले में लेखपाल पर क्या आरोप लगे हैं?−
लेखपाल संध्या सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ दैवीय आपदा के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के संबंध में धनराशि की वसूली की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: बारिश पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने के एवज में वसूली के आरोप में लेखपाल निलंबित