बेटियों ने भरी उड़ान, टॉपटेन में आठ छात्राएं शामिल

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टॉपटेन सूची में आठ बेटियां शामिल रहीं, जबकि चार बेटे भी शामिल हुए। संत तुलसी पब्लिक स्कूल की यशी सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वेदांत यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बेटियों ने भरी उड़ान, टॉपटेन में आठ छात्राएं शामिल

बांदा। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। जिले की टॉपटेन सूची में आठ बेटियां शामिल रहीं। जबकि चार बेटों ने भी अपनी मेधा दिखाई। संत तुलसी पब्लिक स्कूल की छात्रा यशी सिंह ने जहां पहला स्थान हासिल किया। वहीं तथागत ज्ञान स्थली के वेदांत यादव ने दूसरा स्थान हासिल कर छात्रों का सम्मान बरकरार रखा। तथागत ज्ञान स्थली के जहां छह छात्र-छात्राओं ने टॉपटेन में अबकी जगह बनाई, वहीं सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तीन छात्राएं शामिल रहीं। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल व शांति धाम अतर्रा से एक-एक मेधावी टॉपटेन में शामिल होकर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।