Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsGang Attacks E-Rickshaw Driver Steals 20 000 Rupees in Banda
 दबंगों ने ई -रिक्शा चालक को पीटा, 20 हजार रुपये छीने

दबंगों ने ई -रिक्शा चालक को पीटा, 20 हजार रुपये छीने

संक्षेप:

Banda News - बांदा। संवाददाता ई-रिक्शा की किस्त जमा करने जा रहे चालक को दबंगों ने मारपीट

Jan 07, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। संवाददाता ई-रिक्शा की किस्त जमा करने जा रहे चालक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी जेब में पड़े 20 हजार रुपये छीन लिए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा निवासी 32 वर्षीय राजेश मंगलवार की दोपहर अपने चाचा शिवकरन को ई-रिक्शा में बैठा कर ई-रिक्शा की दो माह की किस्त जमा करने जा रहा था। तभी मरझा और पैलानी के बीच शिवकरन के जानने वाले चार लोग मिल गए। ई-रिक्शा में सभी लोग बैठ गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नशे में गाली गालौज करने लगे। राजेश ने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर सभी लोगों ने राजेश को ईंट पत्थरों से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता का कहना है कि हमलावर उसकी जेब में पड़े 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।