Banda News: शिविर में 300 मरीजों ने कराया आंख का इलाज
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: बांदा में महोबा रोड स्थित गोयरा मुगली गांव में रविवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। 300 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 30 में मोतियाबिंद पाया गया। सभी मोतियाबिंद मरीजों को आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया और 100 मरीजों को चश्मे वितरित हुए।

Banda News: बांदा। महोबा रोड स्थित गोयरा मुगली गांव में रविवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान 300 मरीजों के आंखों की जांच व इलाज किया गया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट व सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के सहयोग से लगे इस शिविर में जांच के दौरान 30 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। आपरेशन के लिए सभी को चित्रकूट भेजा गया। 100 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। 60 मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी अशोक यादव ने डाक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।

