सफाई के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी फैली गंदगी

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। संवाददाता नरैनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत करतल में नाला, नाली सफाई, झाड़ी कटाई

सफाई के नाम पर लाखों खर्च, फिर भी फैली गंदगी

बांदा। संवाददाता नरैनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत करतल में नाला, नाली सफाई, झाड़ी कटाई एवं स्वच्छता के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का बंदरबाट किया है। गांव के शोभालाल, विनोद सोनी, पप्पू, कामता प्रसाद आदि ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पंचायत में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति है। वह कभी काम पर नहीं आते हैं। अपनी जगह दूसरे को किराए पर रखे हैं। ग्राम प्रधान व सचिव ने परिवारीजनों, मित्रगणों की फर्म के नाम पर सामग्री खरीद में हजारों रुपये का भुगतान करा लिया। कूड़ा फेकने के लिए उपलब्ध ई रिक्शा सफाई की जगह प्रधान के घर कृषि व घरेलू कार्य में उपयोग किया जा रहा है।

इस संबंध में बीडीओ नरैनी ने कहा कि जांच कर कार्यवाही करेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।