सांप्रदायिकता के खिलाफ सभी एक हो जाना चाहिए: नसीमउद्दीन सिद्दीकी
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और जातीयता तथा सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुटता की अपील की। उन्होंने हाल के दंगों और माब लिचिंग पर चिंता जताई। सिद्दीकी ने कहा कि वह जल्द ही नए दल के गठन या किसी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लेंगे।

बांदा, कार्यालय संवाददाता। देश में जो भी सेक्युलर हैं सभी को जातीयता, सांप्रदायिकता के खिलाफ एक हो जाना चाहिए। माब लिचिंग की वजह से मुसलमानों ने गाय पालना छोड़ दिया। मेरठ में मां बेटी के साथ, सोनभद्र, हाथरस में दलित पिछड़ों के साथ क्या हुआ है सबको पता है। जब सब पिट चुके तो शंकराचार्य जी का नंबर आ गया? यह कहना है पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी का। बीती 24 जनवरी 2026 को काम न मिलने पर अनदेखी का आरोप लगा कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक निजी चैनल के पाडकास्ट में बसपा सुप्रीमों मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर की तारीफ की।
कई नेताओं से वह मुलाकात भी कर चुके हैं लेकिन वह किस दल में जाएंगे या नई पार्टी बनाएंगे के सवाल पर कहा कि अपने लोगों से मिलकर ही कोई निर्णय जल्द लूंगा। कहा कि बहन माया वती जी सगे भाई से भी ज्यादा माना। वहीं प्रियंका गांधी के करीबियों पर सवाल भी खड़ा किया। कहा कि राहुल जी पहले बात करते थे, बाद में उनका भी संदेश आना भी बंद हो गया। कहा कि 12 दिसंबर को ही उन्होंने कह दिया था कि उन्हें काम नहीं दिया गया तो पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने बाबा साहब आंबेडकर की तारीफ की। साथ ही कहा कि कांशीराम जी जैसा जीवन में नहीं देखा है। कांशीराम जी ने ही उन्हे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़वाया जिस विधानसभा में महज सात फीसदी मुस्लिम वोटर था और वह जीत गए थे। वहीं सपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि अभी अखिलेश जी दिल्ली में हैं लखनऊ आने पर देखा जाएगा। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा कि नसीमउद्दीन कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारों में तो नहीं फंस गए? अभी तक उनको लेने को लेकर किसी भी दल ने जल्दबाजी नहीं दिखाई है। फोटो 12- पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी। -किस दल में जाएंगे अभी तक नहीं खोले पत्ते, कहां सभी से मिलकर लूंगा निर्णय
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


