दुकान में लगी आग, सामान खाक
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
बांदा के पीली कोठी मोहल्ले में शारदा गुप्ता की सब्जी मंडी के पास स्थित दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर विग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। शारदा गुप्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

बांदा। शहर के पीली कोठी मोहल्ला निवासी शारदा गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद गुप्ता शहर के सब्जी मंडी के समीप सुतली पन्नी की दुकान खोले है। मंगलवार की सुबह अचानक दुकान में आग लग गई। आस पास के लोगो ने देखा तो फायर विग्रेड को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर विग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया। उसका लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


